फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

Thu, 18 Jun 2020 12:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही। अभिनेता के आत्महत्या मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
सुशांत की आत्महत्या के मामले में उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस इस आत्महत्या मामले में बड़ी बारीकी से जांच कर रही है। अब तक इस केस में 6 लोगों से पूछताछ की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
इस आत्महत्या मामले में हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल चह रहा है कि आखिर 34 साल के सुशांत सिंह ने ऐसा क्यों किया। दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा है कि वह अपनी जांच में डिप्रेशन के साथ-साथ पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आरोपों पर भी गौर करेगी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने सुशांत की बॉडी को देखा था। इसके अलावा सुशांत के करीबी दोस्त महेश से भी पूछताछ की जा चुकी है। महेश ही वो शख्स हैं जिससे सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था। हालांकि दोनों की बात नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें पिछले एक साल से थीं। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाला। हालांकि वह एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। कहा जा रहा है कि रिया कुछ महीने पहले तक सुशांत के साथ ही रहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें