इन आरोपों की वजह से हुए बर्खास्त
एनसीबी के अधिकारी विश्वनाथ तिवारी पर बिना इजाजत विदेश यात्रा करने और काला धन लेने का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद विजिलेंस जांच की गई और तथ्य के आधार पर दिल्ली एनसीबी हेडक्वार्टर से तिवारी के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।
आर्यन खान ड्रग केस के स्वतंत्र गवाह की मौत
2021 के मुंबई क्रूज ड्रग मामले में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल को दिल का दौरा पड़ा और शुक्रवार दोपहर माहुल इलाके स्थित अपार्टमेंट में उनकी मृत्यु हो गई।उसका प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता तुषार खंडारे ने यह कहते हुए मौत की पुष्टि की कि सेल घर पर थे और परिवार को उनकी मौत के पीछे किसी साजिश का संदेह नहीं था।
Aryan Khan Case: आर्यन खान ड्रग केस के पंच गवाह प्रभाकर सेल का निधन, वकील ने बताया सच