सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रियंका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया, 'जो जानकारी हमारे परिवार के पास है, मैं आपको बता रही हूं। आठ जून को सुशांत ने मुझे सुबह के समय फोन किया था। वह बहुत ज्यादा घबराया हुआ और हताश लग रहा था। उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। उसने मुझे कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। प्रियंका कहती हैं, 'पहली बात आठ जून को मुख्य आरोपी घर छोड़कर चली जाती है। दूसरी बात नौ जून की सुबह यह बात हर अखबार और न्यूज चैनल्स में होती है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली है।'
प्रियंका आगे कहती हैं, 'सुशांत उन लोगों में से था, जिसने अपने खिलाफ काफी आर्टिकल पढ़े थे, लेकिन उसने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया। वह जानता था कि इन सब चीजों को कैसे हैंडल करना है। सुशांत ने जैसे ही दिशा की आत्महत्या की खबर पढ़ी तो वह हैरान रह गया। उसने हमसे कहा कि उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी है। मैं सबकुछ बता दूंगा और वह यह सब अपनेआप में बड़बड़ा रहा था। वह खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहा था। हम सब बार-बार पूछ रहे थे कि उसे क्या हो गया है? वह ऐसे क्यों बोल रहा है? इसके बाद उसने जो कहा, उसे सुनकर हम सब हैरान थे। सुशांत ने नौ जून को दिशा सालियान की खबर देखने के बाद हमारे सामने कहा था कि ये लोग मुझे भी नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या सलमान ने साउथ की इस एक्ट्रेस से कर ली शादी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल