फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस की भद्दी गालियां बर्दाश्त ना कर सका ये बॉलीवुड सितारा!

Mon, 23 May 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किसी भी फिल्मी सितारे के लिए ये बहुत अहम होता है कि उसके फैंस उसे कितना पसंद करते हैं। फैंस से मिलने वाली तारीफ जहां किसी सितारे को खुश करती है तो वहीं फैंस की गंदी गालियां बुरी तरह रुला भी सकती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो बर्दाश्त ना कर सके।
Trending Videos
विज्ञापन

फैंस की गालियों से टूटा सुशांत का दिल

2 of 6
सुशांत सिंह पिछले कुछ समय से अंकिता लोखंडावाला से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। कई साल पुराना ये रिश्ता पिछले दिनों टूट गया। इस ब्रेकअप के बाद कई तरह की बातें सामने आईं। सबसे ज्यादा चर्चा सुशांत की दूसरी हीरोइनों के साथ नजदीकी को लेकर हुई।
विज्ञापन

फैंस की गालियों से टूटा सुशांत का दिल

3 of 6
- फोटो : getty
सुशांत सिंह राजपूत जब लगातार अपने रिश्ते पर हो रहे सवालों से परेशान हो गए तो उन्होंने ट्वीट कर इस पर सफाई दी। सुशांत ने ट्वीट कर कहा कि ना तो मैं अय्याश हूं और ना ही अंकिता शराबी, लेकिन फिर भी रिश्ता खत्म होना था तो हो गया।

फैंस की गालियों से टूटा सुशांत का दिल

4 of 6
- फोटो : getty
दरअसल इस रिश्ते के खत्म होने को लेकर कई तरह की बातों के बीच सुशांत पर कई सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ये कहा गया कि सुशांत ने बेवफाई की। जिस लड़की ने बुरे वक्त में उसका साथ दिया उसी को धोखा दे दिया, इससे सुशांत को परेशानी हुई लेकिन बात थोड़ी आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

फैंस की गालियों से टूटा सुशांत का दिल

5 of 6
सूत्रों के अनुसार, ट्विटर पर सुशांत को लगातार निशाना बनाया गया। यहां तक कि उन्हें लड़कियों की इज्जत ना करने वाला, लड़कियों से फायदा उठाने वाला और दगाबाज जैसी बातें कही गईं। लगातार इस तरह के हमलों से सुशांत का दिल दुख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की गालियों से टूटा सुशांत का दिल

6 of 6
सुशांत ने जब देखा कि उनपर लगातार हमले हो रहे हैं तो उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना ट्विटर अकाउंट ही बंद कर दिया। आज जहां हर सितारा सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों तक पहुंचना चाहता है वहीं सुशांत के ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देने के बाद कहा जा रहा है कि फैंस की गालियों ने सुशांत का दिल कुछ ज्यादा ही दुखा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें