शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ग्रेजुएट हो गए हैं। उनके ग्रेजुएशन डे पर शाहरुख और सुहाना भी पहुंचे। आर्यन ने सेवेनॉक्स स्कूल लंदन से अपनी पढ़ाई की। शाहरुख, गौरी और आर्यन ने सोशल साइट्स के जरिए इस खास दिन को प्रशंसकों संग साझा किया। गौरी और आर्यन ने इस दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। काले सूट में जंच रहे आर्यन बहन सुहाने के साथ बातें करते दिखें। इस दौरान आर्यन ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान आर्यन का दोस्तों संग सेल्फियों का भी दौर चला।