फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: इस निर्देशक का बयान किया बिहार पुलिस ने दर्ज, टीम को लीड करेंगे एसपी विनय तिवारी

Sun, 02 Aug 2020 06:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब बिहार पुलिस भी कर रही है। बीते कुछ दिनों से बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में अभिनेता की मौत की अपने तरीके से जांच कर रही है। अब इस मामले में पटना पुलिस के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंच गए हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस की टीम ने अब तक क्या जानकारी इकट्ठा की और केस की जांच कहां तक पहुंची इस बारे में जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


विनय तिवारी उस बिहार पुलिस की टीम को लीड करेंगे जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही है। न्यूज एंजेसी एनएनआई से बात करते हुए विनय तिवारी ने कहा है, 'हमारी टीम पिछले एक हफ्ते से जांच कर रही है। इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में हो इसलिए मुझे यहां भेजा गया है।' 
 

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने जांच में पाया है कि वह अपने नाम पर सिम कार्ड नहीं लेते थे। सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। उनमें से एक सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब बिहार पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) ट्रैक कर रही है। वहीं अभिनेता की मौत के मामले में निर्माता-निर्देशक कुशाल झवेरी का बिहार पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
 

आपको बता दें कि बीती 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके किराये के मकान में मिला था। बिहार पुलिस से पहले अभिनेता की मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्द करवाई। जिसके बाद अब बिहार पुलिस भी अभिनेता की मौत के मामले में जांच करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को मानसिक रूप से बीमार करने से लेकर रुपये हड़पने तक सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: कोरोना काल में ही शुक्रवार को इस हीरोइन के घर बजेगी शहनाई, मांगलिक कार्यक्रम सोमवार से

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें