फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput case: 14 जून को मौत की खबर आने से लेकर अब तक, जानिए सुशांत केस में क्या-क्या हुआ?

Sat, 08 Aug 2020 04:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की पहेली लगातार उलझती हुई दिख रही है। राजनेताओं के आरोप-प्रत्यारोप, भाई-भतीजावाद, पैसे के लिए की गई हत्या, जादू-टोना समेत कई दावों से होता हुआ यह केस सीबीआई तक पहुंच चुका है। बिहार सरकार ने इस मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर ली। लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की जांच सीबीआई को सौपने की मांग की जा रही थी। बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

चलिए जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब तक क्या-क्या हुआ

  • 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि करियर में बुलंदियों को छू रहे सुशांत ने फांसी लगाकर जान क्यों दी। सुशांत की मौत के करीब मिनटभर में ही ये बात लोगों के सामने आई कि उन्होंने आत्महत्या की है।

  • मुंबई पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत अवसाद की वजह से आत्महत्या की।

  • 15 जून को सुशांत का पूरा परिवार मुंबई पहुंचा, जहां अभिनेता को अंतिम विवाई दी गई। इस दौरान सबसे पहले रिया चक्रवर्ती सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचीं। भारी बारिश के बीच सुशांत का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया गया।

विज्ञापन

  • सुशांत की मौत के बाद कंगना रनौत समेत कई फिल्मी कलाकारों ने सुशांत की आत्महत्या के पीछे की वजह भाई-भतीजावाद बताई। सुशांत के कमेंट्स के कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्में अगर नहीं देखीं गई तो वह जल्द ही इंडस्ट्री से बाहर हो जाएंगे।

  • सुशांत की मौत के बाद कंगना रनौत ने एक न्यूज़ चैनल को दिये इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशकों पर कुछ गंभीर आरोप लगाए जो कंगना के अनुसार सुशांत के आत्महत्या की वजह बनी। इस विवादित इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया है कि किस तरह फिल्मी दिग्गज नेपोटिज्म और पक्षपात के जरिए बाहर से आने वाले प्रतिभावान अभिनेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बनाते हैं ताकि वो करियर में आगे ना बढ़ पाएं। कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया।

 

  • सुशांत की मौत के करीब एक महीने तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। साथ ही सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए न्याय की गुहार लगानी शुरू की। कई लोगों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बताया और इसके पीछे अपनी-अपनी थ्योरी भी पेश की।

  • भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी शुरू से ही सुशांत की खुदकुशी पर शक जताते आए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने इस केस को देखने के लिए सबसे पहले एक वकील नियुक्त किया। स्वामी ने सुशांत के सुसाइड को मर्डर बताया इसके लिए उन्होंने 26 बड़ी वजहें भी बताई थीं।

  • 16 जुलाई को रिया ने गृह मंत्री अमित शाह से गुज़ारिश करते हुए ट्वीट किया था, "सरकार पर मुझे पूरा भरोसा है, मैं सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाये। मैं वाकई जानना चाहती हूं कि किस दबाव में सुशांत को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

  • राजनीतिक नेताओं ने क्या कहा
    सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बिहार में राजनीतिक रंग लेने लगा। बिहार विधानसभा में सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू ने उनकी मौत को कत्ल का मामला बताया और इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की। दिलचस्प बात ये रही कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक की मांग का समर्थन किया।

  • इस केस में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। 

रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
  • 27 जुलाई को जांच के लिए पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पहुंची। बिहार पुलिस ने एक-एक कर इस केस से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। बिहार पुलिस से पहले मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रही थी और करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे।

  • रिया चक्रवर्ती पटना पुलिस के पास दायर की गई एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा चुकी हैं। सुशांत के पिता की ओर से दर्ज कराई गई इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

  • 31 जुलाई को रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है, "मुझे ईश्वर और देश की न्यायपालिका में पूरा विश्वास है। मीडिया में मेरे बारे में बहुत गलत बातें कही जा रही हैं। पर मैं अपने वकीलों के सुझाव पर कुछ भी बोलने से बच रही हूं क्योंकि मामले की जांच हो रही है। सत्यमेव जयते।"

  • इस बीच अंकिता लोखंडे का एक बयान खूब वायरल हुआ जिसमें कहा जा रहा था कि सुशांत ने अंकिता से बातचीत में कहा था कि वह रिया के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। अंकिता सुशांत के परिवार से मिलने पटना गई थीं और उनके कहने पर ही सुशांत के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि बाद में अंकिता ने इसे अफवाह करार दिया।

आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी - फोटो : ANI

बिहार पुलिस बनाम मुंबई पुलिस

  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारणों की जांच को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच का टकराव खुलकर सामने आ गया। 2 अगस्त को मामले में एसआइटी का नेतृत्व करने जब दो अगस्त को पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट से निकलते ही बीमएसी ने कारोना संकट का हवाला देकर क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया।

  • 3 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र सरकार की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मामले में एडवोकेट जनरल से कानूनी राय लेकर बीएमसी के खिलाफ कोर्ट जाने के संबंध में फैसला लेने की बात कही। इसके बाद दबाव में आए बीएमसी ने शुक्रवार को आइपीएस विनय तिवारी को छोड़ दिया।

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीएमसी की इस कार्रवाई को गैर-जरूरी बताया।


सुशांत के पिता का बयान
  • सुशांत के पिता ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को बताया था कि वो खतरे में है। 14 जून को उसकी मौत हो गई। मैंने पुलिस से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जिनके नाम 25 फरवरी की शिकायत में लिए गए थे लेकिन सुशांत की मौत के 40 दिनों बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए मैंने पटना में एफआईआर किया।"

  • 4 अगस्त को सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने सीबीआई जांच के लिए सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा। चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातकर सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सकार ने केस की जांच सीबीआई की सिफारिश की।
  • 5 अगस्त को केन्द्र सरकार ने बिहार सरकार की सिफारिश स्वीकार की। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच CBI ने स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें अधिसूचना मिल गई है और जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।

  • 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था, "बिहार पुलिस के अधिकारी को क्वॉरंटाइन करने का अच्छा संदेश नहीं गया है. मुंबई पुलिस की पेशेवर रूप से एक अच्छी छवि है

  • क्या बोली मुंबई पुलिस?
    मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कानून इस बारे में बिल्कुल क्लियर है। जहां पर एफआईआर दर्ज हुई वहां का मामला नहीं है तो पुलिस जीरो एफआईआर करके इस केस को ट्रांसफर करती है। पुलिस ने ये भी बताया कि सुसाइड से पहले बिना दर्द के मौत जैसी बातों को सर्च कर रहे थे सुशांत। 

  • सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट के पेपर्स सामने आए थे जिसमें बताया गया कि पूजा और पंडित के नाम पर पांच बार पैसे निकाले गए। सुशांत के परिवार ने रियापर जादू टोना करने का आरोप लगाया है।

  • रिया चक्रवर्ती ने ईडी से आग्रह किया था कि वह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दायर उनकी याचिका पर फैसले तक पूछताछ रोक दे। लेकिन ईडी ने उनके आग्रह को ठुकरा दिया। 

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
  • सुशांत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार बांद्रा डीसीपी के संपर्क में थीं और उन्होंन कई बार डीसीपी को कॉल भी की थी। रिया चक्रवर्ती के एक साल के निकाले गये कॉल डिटेल से यह पता चला है कि वह सुशांत से ज्यादा उसके कर्मचारियों से फोन पर बात करती थी।
  • ईडी दफ्तर में रिया से करीब आठ घंटे तक लंबी पूछताछ चली। इस दौरान रिया चक्रवर्ती के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, उनकी बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी एवं रिया के सीए रितेश शाह के भी बयान लिए गए। जांच में ईडी को रिया से कुछ विशेष जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। ईडी ने रिया के खिलाफ मनी लॅन्ड्रिंग (Money Loundring) का मामला दर्ज किया है।

  • शीर्ष न्यायालय ने बिहार, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और सुशांत सिंह राजपूत के पिता को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। सभी पक्षों को तीन दिन में रिया की याचिका पर जवाब दाखिल करना है। याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें