सुसाइड नोट में दूसरा कारण लिखा है, 'मैंने एक दोस्त के कहने पर एक विस्डम प्रोडक्शन कंपनी में 10 हजार रुपये का निवेश किया था। कंपनी मुझे मेरा पैसा पिछले साल दिसंबर के महीने में ब्याज समेत वापस करने वाली थी। लेकिन अब वह कंपनी मुझे मेरे पैसे वापस करने में नाटक कर रही है।' इतना ही नहीं, अनुपमा ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव सत्र भी किया था उसमें उन्होंने अपनी सारी परेशानियां बताई हैं।
अभिनेत्री अनुपमा पाठक के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई संजय हजारे ने बताया, 'हम इस केस की छानबीन कर रहे हैं। हालांकि, इनके दोषियों पर कार्रवाई तभी की जाएगी जब सारे तथ्यों की जांच पूरी हो जाएगी।' अनुपमा पाठक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में भी सोशल मीडिया पर आवाज उठा चुकी हैं।
इस साल कथित आत्महत्या की लगातार सामने आती घटनाओं में कुशाल पंजाबी, सेजल शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, समीर शर्मा और मनमीत ग्रेवाल पहले ही शामिल हो चुके हैं। इन सभी में पुलिस की तरफ से डिप्रेशन में रहने की बात एक समान रूप से कही गई है।