मीडिया के एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए काफी इंतजार के बाद दफ्तर से बाहर आए ज्वाइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सिर्फ दो ही बातें कहीं और वापस चले गए। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को हिरासत में भेजा है। उन्हें कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज यहीं रखा जाएगा। बुधवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
रिया चक्रवर्ती को आज की रात एनसीबी के दफ्तर में ही बितानी होगी। तमाम लोगों के बाहर जाने के बाद दफ्तर के गेट बंद कर दिए गए हैं। रिया को कल भायखला जेल ले जाया जाएगा।
रिया चक्रवर्ती को एक और झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कम से कम आज रात उन्हें एनसीबी के कार्यालय या फिर जेल में ही बितानी होगी। अदालत ने रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया था।
माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को जेल जाने से राहत मिलना काफी मुश्किल है। टीवी चैनलों के मुताबिक अदालत में उनकी जमानत याचिका का खारिज होना लगभग तय माना जा रहा है। यह देखा जाना होगा कि अगर उनकी याचिका खारिज होती है, तो उन्हें एनसीबी के कार्यालय में ही रात बितानी होगी या फिर उन्हें जेल ले जाया जाएगा।
अदालत में रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई चल रही है। थोड़ी ही देर में पता चल जाएगा कि उन्हें आज रात यहीं अस्थायी जेल में रखा जाएगा या फिर उन्हें जमानत मिल जाएगी।
अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। अदालत के आदेश के अनुसार अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा।
रिया चक्रवर्ती समेत सुशांत सिंह राजपूत मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। जिसमें अभिनेत्री के भाई शौविक भी शामिल है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती की पेशी जारी है और जल्दी ही कोर्ट का फैसला सामने आ सकता है।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी जारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही ये पेशी खत्म होगी और बड़ा फैसला सामने आएगा कि रिया को जमानत मिलेगी या नहीं।
रिया चक्रवर्ती की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी शुरू हो गई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है।
एनसीबी की रिमांड कॉपी में इस बात का जिक्र है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। वहीं खुद ड्रग्स लेने की रिया ने बात नहीं कबूल की है।
शौविक ने कहा है कि रिया को ड्रग्स की खरीददारी का पता था। वहीं कई बार ड्रग्स के लिए पैसे रिया देती थीं तो कई बार सुशांत देता था। वहीं मिरांडा ने भी कहा है कि कई बार रिया के कहने पर ही उन्होंने ड्रग्स खरीदा।
रिया चक्रवर्ती को लेकर अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई है कि रिमांड कॉपी में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स लेने का जिक्र नहीं है। रिया ने ड्रग्स लेने की बात नहीं कुबूली है।
रिया चक्रवर्ती मेडिकल जांच के बाद वापस एनसीबी के ऑफिस पहुंच गई हैं। बता दें कि रिया को मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया था। वहीं मेडिकल जांच के बाद उन्हें वापस एनसीबी के ऑफिस लाया गया है। वहीं जल्दी ही अब उनकी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्य्म से पेशी होगी।
रिया चक्रवर्ती की मेडिकल जांच पूरी हो गई है। ऐसे में अब रिया सायन अस्पताल से एनसीबी ऑफिस के लिए निकल गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रैफिक की वजह से रिया को एनसीबी दफ्तर पहुंचने में वक्त लग सकता है। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग भी देरी से हो सकती है।
एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने कहा, 'जैसा आप जानते हैं कि रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करके मेडिकल के लिए भेजा गया था। उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव रहा है। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में हमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले थे। हमने उन्हें गिरफ्तार किया है, इसका मतलब है कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।'
रिया चक्रवर्ती की मेडिकल जांच भी पूरी हो गई है। ऐसे में अब रिया को सायन अस्पताल से वापस एनसीबी के ऑफिस लाया जाएगा। बता दें कि रिया की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, '3 एजेंसी मामले में काम कर रही हैं। एक एजेंसी के कुछ नतीजे सामने आए, रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर इतना हंगामा हुआ। अभी तो ED का काम बाकी है, CBI का पूरा काम चल ही रहा है। मैं समझता हूं सुशांत को न्याय मिलेगा।'
एनसीबी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया है कि वो रिया के जवाबों से संतुष्ट हैं और साथ ही साथ हम न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे। प्रेस वार्ता में आगे कहा गया कि रिया को रिमांड में लेने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि एनसीबी ने रिया को रिमांड पर लेने से इनकार कर दिया है। ऐसे में रिया को न्यायिक हिरासत के लिए भेजा जाएगा। वहीं उसके बाद वो बेल के लिए अप्लाई कर सकती हैं। हालांकि उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं ये एक बड़ा सवाल है। एक तरफ जहां ये कहा जा रहा है कि उन्हें आसानी से जमानत मिल जाएगी तो वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि ये मुश्किल है।
रिया चक्रवर्ती की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए सायन अस्पताल में ले जाया गया था। ऐसे में अब रिया की कोरोना रिपोर्ट सामने आ गई है। बता दें कि रिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका ड्रग्स से कोई लेना देना नहीं रहा है। वहीं बाद में एनसीबी की पूछताछ में रिया ने इस बात को मान लिया कि वो ड्रग्स लेती थीं। वहीं रिया के कुछ चैट्स भी सामने आए थे जिसमें ड्रग्स से जुड़ी कुछ बातें भी की गई थीं।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर गुप्तेश्वर पांडे, डीजीपी बिहार ने कहा कि पूरे देश को लग रहा था कि इस केस में काफी कुछ और अभी बाहर आएगा। शुरू से लग रहा था कि इस केस में कुछ छुपाया जा रहा है। ऐसे में ये तो शुरुआत है, ये काफी आगे जाएगा।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स इस गिरफ्तारी से नाखुश भी नजर आ रहे हैं।
कुछ देर पहले ही रिया चक्रवर्ती सायन अस्पताल पहुंची थीं। ऐसे में अब रिया का कोरोना टेस्ट हो चुका है। वहीं अब उनका मेडिकल टेस्ट होगा। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे वीसी से रिया की कोर्ट में पेशी होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी की ओर से कहा गया है कि वो रिया की रिमांड नहीं मांगेगा और तीन दिन की पूछताछ के बयान ही इस केस के लिए हाल फिलहाल के लिए काफी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी रिया चक्रवर्ती के लिए रिमांड नहीं मांगेगी। ऐसे में रिया चक्रवर्ती को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जिससे रिया अपने वकील के माध्यम से बेल के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी एनसीबी ने एनडीपीसी की धाराओं से की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया की गिरफ्तारी 8C, 27 A, 29, 20B और 28 के तहत की गई है।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अभिनेत्री के वकील सतीश मानेशिंदे का बयान आया है। सतीश ने कहा- 'अकेली लड़की को तीन एजेंसियां परेशान कर रही है। रिया ने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया। अब उसी की सजा रिया को मिल रही है। रिया ने एक मानसिक रोगी से प्यार किया।'
रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तारी के बाद अब मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है। वहीं रिया के साथ में उनके भाई शौविक हैं। इसके साथ ही दीपेश और सैमुअल भी रिया के साथ ही हैं और मेडिकल के लिए जा हे हैं।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया। श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा- ईश्वर हमारे साथ है। बता दें, सुशांत का परिवार लंबे समय से रिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हो चुकी थी। 9 सितंबर तक शौविक एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ) की गिरफ्त में रहेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ने अभी तक का सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है।