विकास सिंह ने आगे कहा,' सुशांत की बहनें आज मुझसे मिलीं और दुख जाहिर किया कि उनके खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है ताकि आरोपी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट मिल सके। वहीं 2019 के पहले तक सुशांत की मानसिक स्थिति एक दम सही थी। रिया के आने के बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़नी शुरू हुई।'
विकास सिंह ने ये भी बताया कि सुशांत के परिवार का कहना है कि दिवंगत अभिनेता के बारे में कोई भी फिल्म या वेब सीरीज आदि न बनाएं। सुशांत से जुड़ी कोई भी फिल्म या सीरीज के लिए दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से लिखित इजाजत लेनी पड़ेगी।
सुशांत की बहन द्वारा उन्हें दवाइयों के वाट्सएप चैट्स के बारे में विकास सिंह ने कहा, 'आठ जून को सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया था और अपनी घबराहट (एनजाइटी) के बारे में बताया। ऐसे में बहन ने उन दवाइयों के बारे में सुशांत को बताया जो वो खुद लेती हैं।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
विकास सिंह ने कहा कि ऐसी भी बातें उठ रही थीं कि सुशांत सिंह राजपूत की एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, जिसके मुताबिक अगर सुशांत आत्महत्या करते हैं तो उसका पैसा उनके परिवार को नहीं मिलेगी। ये खबरें पूरी तरह से झूठ है, सुशांत के पास ऐसी कोई भी पॉलिसी नहीं थी।
विकास सिंह ने बिना नाम लिए कुछ मीडिया हाउस पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'कुछ मीडिया हाउस अपने मन से कई कहानियां चला रहे हैं। अभी तक हमने किसी पर भी ऐसा कोई भी एक्शन नहीं लिया है। लेकिन अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी अगर ऐसा होता है तो उनके खिलाफ हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।
रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आने से पहले भी अभिनेता की खराब तबीयत के सवाल पर विकास सिंह ने साफ तौर पर कहा कि 'हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में सुशांत की मां के निधन के वक्त भी वो परेशान थे, जैसे नींद न आना आदि। लेकिन इसको आप मानसिक बीमारी नहीं कहेंगे। सुशांत की मानसिक समस्या रिया चक्रवर्ती के जीवन में आने के बाद ही हुई।'