फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारू खाना खाकर हीरो का हुआ पेट खराब

Sun, 28 Jul 2013 12:34 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबाकर बनर्जी की नई फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' में सुशांत सिंह राजपूत हीरो हैं। कोलकाता की पृष्ठभूमि वाले किरदार को करीब से समझने के लिए सुशांत को इस महानगर की यात्रा करनी पड़ी है।
विज्ञापन


दरअसल निर्देशक दिबाकर का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। वे अपनी फिल्म के हीरो को कोलकाता दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें अभिनय में आसानी हो। कहने की जरूरत नहीं कि सुशांत सिंह जमकर कोलकाता घूमे और इस महानगर की संस्कृति को समझने की पूरी कोशिश की।

यहां उन्होंने आम आदमी की तरह रास्ते के खोमचों में खाना भी खाया। लेकिन सुशांत आम आदमी नहीं हैं, इसलिए यह खाना उन्हें पच नहीं पाया। न केवल उनका पेट खराब हो गया, बल्कि बुखार ने भी उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


शूटिंग शुरू होने से पहले ही बीमार हुए सुशांत की दशा देखकर अब दिबाकर बनर्जी को टेंशन हो गई है। चूंकि उनकी फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में होनी है और उनके हीरो को कोलकाता शूट नहीं कर रहा है।

खैर, अब सुशांत की सेहत दुरुस्त होने के करीब है। सुशांत का कहना है कि बरसात के दिनों में फूड पॉइजनिंग तो किसी भी शहर में हो सकती है। इसमें कोलकाता शहर का क्या दोष? भई, ब्योमकेश बाबू की बात में वजन तो है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें