फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के लिए 'छिछोरे' बनेंगे सुशांत सिंह राजपूत, प्रतीक बब्बर देंगे पूरा साथ

Mon, 27 Aug 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने पर्सनल रिलेशन से लेकर कई फिल्मों तक। आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति सेनन से ब्रेकअप की खबरें आईं है। इसके अलावा वह अपनी कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनकी एक नई फिल्म के टाइटल का खुलासा हो गया है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार 'दंगल', 'बरेली की बर्फी' और 'चिल्लर पार्टी' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी जल्द ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म लेकर आने वाले हैं। लंबे समय से नितेश की इस फिल्म के टाइटल पर सस्पेंस बरकरार था। लेकिन अब फिल्म के टाइटल का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का नाम 'छिछोरे' है। खास बात यह है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म में इस दोनों कलाकार के अलावा एक्टर प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी यह ए्क कॉलेज ड्रामा फिल्म होगी। फिलहाल यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। 

इस सबके अलावा सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'किजी और मैनी' लेकर भी काफी सुर्खियों में है। बीते दिनों इस फिल्म लीड एक्ट्रेस संजना सांघी ने सुशांत सिंह पर आरोप लगाया है कि वह फिल्म के सेट पर उनसे कुछ ज्यादा ही एक्स्ट्रा फ्रेंडली होते हैं और उन्हें बेवजह सलाह देते हैं जिससे उन्हें असहजता महसूस होती हैं। जिसके बाद अब खबर है ही सुशांत सिंह ने इस फिल्म के छोड़ दिया है।  'किजी और मैनी' का निर्देशन मुकेश छाबड़ा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें