फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Rajput Death Row: कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर मांगा जवाब

Tue, 29 Jul 2025 07:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी कर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट पर जवाब मांगा है।


 
विज्ञापन
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने मार्च महीने में बांद्रा स्थित एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। बाद में यह मामला साउथ मुंबई की एक एस्प्लेनेड कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया, जो सीबीआई के मामलों की सुनवाई करती है। इसी कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट आर. डी. चव्हाण ने जुलाई की शुरुआत में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया था। 

क्या है पूरा मामला 

विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि वे सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी। सीबीआई ने पहले ही मामले की जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट को यह तय करना है कि रिपोर्ट स्वीकार की जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए। 
बताते चलें कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान उनके करीबी लोगों के बयान दर्ज किए थे। मेडिकल रिकॉर्ड जमा किए थे। 

सुशांत के पिता ने भी रिया पर लगाए कई आरोप 
सीबीआई ने बिहार पुलिस से भी जांच अपने हाथ में ले ली थी। दरअसल, पहले इस मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें चक्रवर्ती पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। अपनी शिकायत में सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि चक्रवर्ती ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनके बेटे के पैसे का गबन किया है। हालांकि रिया चक्रवर्ती ने कई इंटरव्यू में इस आरोप का खंडन किया था। बताते चलें कि 
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट में छत से लटके पाए गए थे। पांच साल बाद भी यह मामला चर्चा में है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें