सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस आजकल काफी बिजी हैं।
अब ये दोनों स्टार्स फिल्म 'ड्राइव' में साथ नजर आएंगे। 'ड्राइव' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया गया है।
सुशांत और जैकलीम स्टारर फिल्म 'ड्राइव' 2018 की होली पर रिलीज होगी। सुशांत और जैकलीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया।
Holi 2018, is going to be a thrilling DRIVE !!!#DriveHoli2018 @karanjohar @Tarunmansukhani @Asli_Jacqueline @DharmaMovies @foxstarhindi pic.twitter.com/klO9pz6WkG
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) July 26, 2017
'धर्मा प्रोडक्शन' की इस फिल्म को 'तरुण मनसुखानी' डायरेक्ट करेंगे। तरुण 8 साल बाद किसी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। ये फिल्म हॉलीवुड में इसी नाम से बनी फिल्म की रीमेक है। जैकलीन ने फिल्म के बारे में बताया था "ये एक फन फिल्म होगी जिसमें खूब एक्शन होगा। ये काफी दिलचस्प होगी और इसके लिए मैं खास ट्रेनिंग भी लूंगी।"