फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surveen Chawla: 'अचानक दो ड्रैकुला दांत निकल आए', सुरवीन चावला को बाली में हुआ 'भूतिया' अनुभव

Thu, 21 Aug 2025 11:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andhera Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों अपनी सुपरनैचुरल वेब सीरीज 'अंधेरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह एक हॉरर सीरीज है। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान सुरवीन ने एक डरावनी घटना के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम@surveenchawla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरवीन चावला ने अपनी नई वेब सीरीज 'अंधेरा' के प्रमोशन के दौरान एक डरावनी घटना का जिक्र किया। यह सुपरनैचुरल हॉरर शो 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। दरअसल, कुछ महीने पहले वह अपने परिवार के साथ बाली गई थीं। जहां उन्होंने इंडोनेशिया के बाली शहर के अपने डरावने अनुभव के बारे में एक दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन

अचानक दो दांत दिखने लगे....
आंखों देखी के पॉडकास्ट में बात करते हुए सुरवीन ने बताया कि एक शाम सुरवीन ने देखा कि बाली के लोग पारंपरिक कपड़ों में पूजा कर रहे थे। उनके जीजा ने उस दौरान दो बाली लड़कियों की तस्वीर खींची। अगले दिन से अजीब घटनाएं शुरू हो गईं। उनकी ताईजी तालाब में गिर गईं, किसी की कोहनी में चोट लगी, उनकी छह साल की भतीजी को गंभीर एलर्जी हुई और एक भतीजे की हालत इतनी खराब हो गई कि डॉक्टर को बुलाना पड़ा। सबसे डरावनी बात तब हुई जब आखिरी रात को उनके जीजा ने अपने फोन में तस्वीरें देखीं। उन दो बाली लड़कियों की तस्वीर में अचानक ड्रैकुला जैसे दांत नजर आए। सुरवीन ने कहा कि अगर ये दांत पहले दिखे होते, तो उनके जीजा वह तस्वीर नहीं लेते। यह देखकर सब हैरान रह गए कि तस्वीर में अचानक ऐसे दांत कैसे आ गए, जबकि लड़कियां पारंपरिक कपड़ों में बहुत सुंदर लग रही थीं।
विज्ञापन

सुरवीन का करियर
सुरवीन चावला की वेब सीरीज 'अंधेरा' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। सुपरनैचुरल हॉरर-इन्वेस्टिगेशन सीरीज 'अंधेरा' में सुरवीन के अलावा प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा और प्राजक्ता कोली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीरीज से पहले सुरवीन 'मंडला मर्डर्स' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: Neena Gupta: 65 साल की नीना ने शॉर्ट्स में बिखेरा जलवा, बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें