फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: 65 साल की नीना ने शॉर्ट्स में बिखेरा जलवा, बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Thu, 21 Aug 2025 10:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress On Body Shaming: अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना एयरपोर्ट लुक शेयर किया है। जिसके बाद कई यूजर्स ने उनके कपड़ों की आलोचना की। नीना ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 
 
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

65 साल की नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ढीली टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इस लुक को देखकर उनके फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स उन्हें इस उम्र में शॉर्ट्स पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। नीना ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट किया है।

विज्ञापन

नीना का पोस्ट
नीना ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक शेयर किया और साथ ही अपने इस सफर के बारे में भी बताया। नीना ने घर के बने स्नैक्स, जैसे रोटी रोल, के बारे में जानकारी दी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर ने उनके शॉर्ट्स पहनने की आलोचना की और कमेंट किया, "अपने पैर न दिखाएं, वे अच्छे नहीं हैं। हमने दादी-मम्मी को ऐसा नहीं देखा।" इस टिप्पणी पर नीना के फैंस ने उनका समर्थन किया और ट्रोल की आलोचना की। एक फैन ने लिखा, "यह कितनी शर्मनाक टिप्पणी है। शरीर को शर्मसार करना गलत है।"



 

नीना का जवाब
नीना ने भी ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, "चिंता मत करो। ऐसे लोग जलन में ऐसा बोलते हैं क्योंकि उनका शरीर इतना अच्छा नहीं है। इसे नजर अंदाज करो।" नीना की इस बेबाकी और आत्मविश्वास की फैंस ने खूब तारीफ की।

 
विज्ञापन

नीना का करियर
हाल ही में नीना गुप्ता फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में नजर आईं। 'मेट्रो... इन दिनों' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग बसु ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और अनुराग बसु प्रोडक्शंस ने किया है। यह फिल्म अनुराग की 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन ए... मेट्रो' की आध्यात्मिक अगली कड़ी है। इसमें नीना के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Chiranjeevi: सुपरस्टार चिरंजीवी ने दिया अगली फिल्म पर अपडेट, जानिए कब रिलीज होगा 'विश्वम्भरा' का टीजर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें