सुरवीना चावला ‘हेट स्टोरी 2’ के बाद दर्शकों के लिए हट चेहरा बन गई हैं। हालांकि निर्देशक विक्रम भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्मों ‘1920’ और ‘फिर’ में मौके दिए थे, लेकिन जो पहचान चाहिए थी वह सुरवीन को ‘हेट स्टोरी 2’ से मिली। अब एक बार फिर से सुरवीन चर्चाओं में हैं।
इस बार चर्चा उनके गाने को लेकर है। विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म क्रीचर 3डी के एक गाने को सुरवीन चावला पर फिल्माया गया है। ‘हेट स्टोरी 2’ में अपनी सेक्सी अदाओं से दर्शकों को लुभाने वाली सुरवीन ने ‘क्रीचर 3डी’ के लिए एक बहुत ही सेक्सी प्रमोशनल गाना शूट किया है।