स्टूडियो ग्रीन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फिल्म की लीक फोटोज और वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। स्टूडियो ने ट्वीट किया, ''कृपया सूर्या 42 की शूटिंग से जुड़े कोई भी वीडियोज और फोटोज शेयर न करें।' इस नोट में स्टूडियो ने लिखा, 'सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया इस फिल्म की शूटिंग की फोटोज और वीडियोज शेयर न करें। इसे बनाने में पूरी टीम के खून पसीने की मेहनत लगी है। हम लोगों को इसे तोहफे के रूप में देना चाहते हैं। अगर आप अपने पोस्ट डिलीट कर देते हैं तो यह हम पर उपकार होगा। हम आपसे यह भी अनुरोध करते हैं कि आगे से ऐसा न करें वरना हम इसके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लेंगे।'
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को किस आधार पर मिली अंतरिम जमानत? इन पॉइंट्स में समझें