'कर्ण' के लिए चल रही बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में बना चुके राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'कर्ण' को लेकर अभिनेता से बातचीत चल रही है। पिंकविला में सूत्र के हवाले से छपी खबर के मुताबिक राकेश और सूर्या के बीच कुछ समय से 'कर्ण' पर चर्चा चल रही है। दावे के मुताबिक दोनों के बीच प्रोजेक्ट को लेकर बात सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सूर्या भी दो भाग वाले इस महाकाव्य का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Javed Akhtar: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना के इंटरव्यू पर जावेद का बयान, बोले- झूठ के अलावा कुछ नहीं
अगले साल शुरू होगी शूटिंग
सूत्र के अनुसार यह फिल्म 'महाभारत' पर आधारित होगी, जिसमें सूर्या लीड रोल निभाते हुए दिखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया जाएगा, साथ ही इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की भी तैयारी है। माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हो सकती है। बता दें कि सूर्या मौजूदा समय में निर्देशक सिरुथा शिवा के साथ 'कंगुवा' पर काम कर रहे हैं। इसका अगला शेड्यूल जल्द ही शुरू होने वाला है। मेगा-बजट फिल्म की भव्य रिलीज की योजना है। इस फिल्म की शूटिंग 2023 के अंत तक पूरी होने की संभावना है।
Disha Patani: दुबई में फैंस की भीड़ ने दिशा पाटनी को घेरा, वायरल वीडियो देखा क्या?