पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं। 28 सितंबर 2016 को भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस मौके पर गीतकार प्रसून जोशी ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक गाना लिखा है। इस गाने को कैलाश खेर ने आवाज दी है।
प्रसून जोशी के इस गाने के बोल हैं 'मेरा देश मेरी जान'। गाने की परफॉर्मेंस दिल्ली के इंडिया गेट पर 30 सितंबर को होगी। इससे पहले भी कैलाश खेर इस तरह के देशभक्ति के गानों को गाते नजर आ चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि उरी में सेना के ठिकाने पर हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादियों के सात ठिकानों को तबाह करने के लिए सर्जिक्ल स्ट्राइक की थी ।
सेना का कहना था कि उसके विशेष दस्ते की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वे आतंकवादी मारे गए जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे।रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।