'बत्ती गुल मीटर चालू' के बाद बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का गाना 'उर्वशी' रिलीज हो गया है। हनी सिंह की आवाज में ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा।
इस गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अपना जलवा दिखा रहे हैं। गाने में कियारा और शाहिद के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। बता दें ये गाना 1994 में आई प्रभुदेवा-नगमा की सुपरहिट फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के पॉपुलर गाने 'उर्वशी' का एक रीक्रिएट वर्जन है।
इस गाने को संजय शेट्टी ने कॉरियॉग्राफ किया है और गिफ्टी ने इसका डायरेक्शन किया है। हनी सिंह के इस नए एल्बम का नाम 'उर्वशी' है, जिसे भूषण कुमार ने प्रोडयूस किया है। इस गाने को यो यो हनी सिंह ने टी-सीरीज के बैनर के तहत लिखा और गाया है।
हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अभी भी इस गाने को देखते या सुनते हुए प्रभुदेवा के स्टेप्स जरूर याद आते हैं।
यहां देखें गाना