फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रोलर के नीचे राकेश बेदी, दलदल में फंसे जयदीप! सुरेश त्रिवेणी की नई फिल्मों का ऐलान, फैंस हुए एक्साइटेड

Fri, 08 May 2026 04:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suresh Triveni Upcoming Movies: ‘सुबेदार’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है। जानिए क्या कुछ है खास?

विज्ञापन
राकेश बेदी और जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने ‘सुबेदार’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली 2 फिल्मों का अनाउंसमेंट किया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

विज्ञापन

रोड रोलर के नीचे दबे राकेश बेदी!
पहले तो राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया और फिल्म के नाम का खुलासा किया। फिल्म का नाम ‘NH404’ होने वाला है। इस फिल्म में राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Movie Daadi Ki Shaadi Review: इमोशंस परोसने निकली फिल्म ट्विस्ट्स में उलझी, कपिल शर्मा भी नहीं जमा पाए रंग

इसका निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी ने किया है। पोस्टर में राकेश बेदी एक रोड रोलर के नीचे दबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करो।’ हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। 

दलदल में फंसे जयदीप अहलावत!
इसके कुछ देर बाद जयदीप अहलावत ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म का खुलासा किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फिल्म का नाम ‘दलदल’ होने वाला है। पोस्टर में जयदीप दलदल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म डार्क और इंटेंस हो सकती है।

इसका निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए जयदीप ने कैप्शन में लिखा- ‘इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे।’ अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

एक्साइटेड हुए फैंस
दोनों फिल्मों के पोस्टर रिलीज होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जहां एक तरफ राकेश बेदी की फिल्म 'एनएच404' का पोस्टर थोड़ा मजेदार नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जयदीप अहलावत की फिल्म 'दलदल' का पोस्टर काफी डार्क और इंटेंस नजर आ रहा है। फैंस अब फिल्मों के अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें