फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Jindal Death: फिल्म 'रजनीगंधा' के निर्माता सुरेश जिंदल का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 24 Nov 2022 07:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुरेश जिंदल के निधन की पुष्टि जाने-माने गीतकार अमित खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए की है। बता दें सुरेश जिंदल और अमित खन्ना लंबे समय से दोस्त थे।
विज्ञापन
सुरेश जिंदल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। 'रजनीगंधा', 'कथा' और 'शतरंज के खिलाड़ी' जैसी क्लासिक फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का आज शाम निधन हो गया। सुरेश जिंदल के निधन की पुष्टि जाने-माने गीतकार अमित खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए की है। बता दें सुरेश जिंदल और अमित खन्ना लंबे समय से दोस्त थे। निर्माता का अंतिम संस्कार कल यानी 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, दिल्ली में किया जाएगा। वह 80 साल के थे।

विज्ञापन

सुरेश जिंदल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता थे, जिन्होंने सिनेमा उद्योग को कई बेहतरीन क्लासिकल फिल्मों से नवाजा है। 1970 के दशक में सुरेश जिंदल भारत के उन निर्माताओं में से थे, जिन्होंने लीग से अलग हटकर फिल्मों का निर्माण करने के सपने को साकार किया था।  
Alia Daughter Name: दादी नीतू सिंह ने रखा आलिया-रणबीर की बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन

सुरेश जिंदल ने 'रजनीगंधा', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'गांधी और कथा' सहित कई फिल्में बनाईं। यह भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर माने जाने वाली फिल्मों में शामिल हैं। सुरेश जिंदल को उनकी गुणवत्ता के लिए  फ्रांसीसी सरकार द्वारा 'शेवेलियर डेस ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' से भी सम्मानित किया गया था।
Drishyam 2 Box Office Day 7: 'दृश्यम 2' का कलेक्शन सौ करोड़ रुपये पार, सातवें दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें