रणबीर और आलिया के लिए 'वास्तु' में तोहफों का आना भी शुरू हो गया है। रणबीर-आलिया के प्रशंसक उन्हें तोहफे भेजकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन तोहफों के बीच रणबीर और आलिया को सूरत के एक जौहरी ने बेहद ही खास तोहफा भेजा है, जिसे देखकर सभी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो से पता चला है कि एक फैन ने कपल के लिए गोल्ड प्लेटेड बुके भेजा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स उस बुके को घर के अंदर लेकर जाता हुआ दिख रहा है। वह बोल रहा है कि 'हम सूरत से आए हैं, ये रणबीर जी और आलिया जी के लिए उनकी शादी का तोहफा है। यह एक गोल्ड प्लेटेड रोज बुके है, जिसे गोल्ड से फॉयल किया गया है। यह तोहफा कुशल भाई ज्वेलर्स ने भेजा है।' यह बुके बहुत खूबसूरत और शानदार लग रहा है।
शादी के गिफ्ट के पीछे का लकी कनेक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर भी अपनी होने वाली पत्नी आलिया को शादी के मौके पर बेशकीमती तोहफा देने वाले हैं। वह आलिया को डायमंड से जड़ा हुआ बैंड देने वाले हैं, जिसमें आठ डायमंड्स लगे होंगे। दरअसल, आठ रणबीर का लकी नंबर है और इसकी वजह से ही उन्होंने इस बैंड में आठ डायमंड जड़वाए हैं। इसके अलावा वह आलिया को एक कस्टम मेड रिंग भी देने वाले हैं।