विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की अंतर्निहित सच्चाई को उजागर किया, जिससे देश में कई सालों से दबा मुद्दा फिरसे चर्चाओं का विषय बन गया है। वहीं अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक और सच्चाई को सबके सामने लेकर आए हैं। दरअसल निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र साझा किया है। इस पत्र में कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।'
पत्र में पीएम मोदी का भी जिक्र
पत्र में कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ उनके हमदर्दों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया है कि उनके फरमान की अवहेलना करने पर उन्हें मार दिया जाएगा और नरक में भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें पीएम मोदी या अमित शाह सहित कोई भी बचा नहीं पाएगा।