फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की दलीलों ने उलझायी जिया की मौत की गुत्थी

Tue, 02 Jul 2013 11:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई कोर्ट ने जिया खान की आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली को जमानत दे दी है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को जमानत देते हुए कुछ ऐसे तर्क दिए हैं जिनसे जिया खान की मौत की गुत्थी एक बार फिर उलझ गई है।
विज्ञापन


बांबे हाईकोर्ट ने जिया खान की आत्महत्या मामले में आरोपी बनाए गए सूरज पंचोली को जमानत दे दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस आधार पर, कि सूरज पंचोली के संबंध जिया खान के साथ थे, सूरज को दोषी नहीं बनाया जा सकता।

किसी के संबंध किसी के साथ भी हो सकते हैं। यदि इनमें से कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है तो उसका सीधा संबंध उस व्यक्ति से बिना सबूतों के आधार पर नहीं जोड़ा जा सकता।
विज्ञापन


कोर्ट ने यह भी कहा कि जिया खान में सुसाइड टेंडेंसी (आत्महत्या प्रवृत्ति) थी। हो सकता है कि उसकी आत्महत्या करने की वजह उसकी यही टेंडेंसी बनी हो।

हालांकि कोर्ट ने अभी सिर्फ सूरज पंचोली को केवल जमानत दी है, उसे बेकसूर नहीं माना है। कोर्ट अब भी सूरज को जिया खान आत्महत्या मामले में संदिग्ध मानता है।
विज्ञापन


इसी आधार पर सूरज पंचोली को नियमित रूप से थाने में पहुंचकर हाजरी लगवाने की बात कही गयी है। साथ में सूरज पंचोली का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें