साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए अच्छी खबर है। हाई कोर्ट ने फिल्म 'काला' पर रोक लगाने की याचिका को खारीज कर दिया है। हालांकि रजनीकांत के फैंस को थोड़ा झटका भी लग सकता है। दरअसल चेन्नई के दो सिनेमाघरों में 'काला' की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला लिया गया है। काला की जगह इन सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: Fallen Kingdom' दिखाई जाएगी।
पहले इस बात को लेकर खबरें थीं कि फिल्म 'काला' के वीकेंड शोज की टिकट्स आसानी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट पर मिल रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी वजह फिल्म का खराब प्रमोशन बताया जा रहा है। वहीं खबर है कि चेन्नई के दो थिएटर मालिको ने 'काला' की स्क्रीनिंग से इनकार कर दिया है। चेन्नई के कमला सिनेमाज के मैनेजर गोपी ने इस बात का खुलासा किया है कि 'काला' की टीम ने उन्हें इस फिल्म की टिकट्स ज्यादा रेट पर बेचने के लिए कहा था जो कि सरकार के नियमों के खिलाफ है।