शुरू से ही विवादों में रही फिल्म 'पद्मावत' के निर्माता संजय लीला भंसाली को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी अग्निवेश को झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें फिल्म से जौहर के सीन को हटाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो :
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता स्वामी अग्निवेश की सती प्रथा की याचिका पर सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि फिल्म देखने के बाद कोई जौहर करेगा। साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या फिल्म में किसी को सती होते देख कोई महिला सती हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
सुप्रीम कोर्ट
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि अब जमाना पहले से ज्यादा बदल गया है। आज की महिलाएं काफी सशक्त हैं। आपको बता दें कि स्वामी अग्निवेश ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मांग की थी कि फिल्म में कुछ सीन सती प्रथा को बढ़ावा देने वाले हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए।
4 of 5
पद्मावत विवाद
- फोटो : SELF
इसके अलावा अपनी याचिका में स्वामी अग्निवेश ने फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की थी। इस मांग को भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि आप राई का पहाड़ मत बनाए।
गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत पर रिलीज होने से पहले भी काफी विवाद हुआ था। फिल्म की रिलीज की डेट भी कई बार बदली गई। कई राज्यों में बैन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद कई राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार में कई थियेटर को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़फोड़ की थी।