फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए सेल्फी ले रहे ऋतिक रोशन, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Thu, 24 May 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : video posted by Hrithik Roshan
विज्ञापन
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस के प्रति देशवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेल और बॉलीवुड की कुछ फेमस हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी।
विज्ञापन


सानिया नेहवाल ने इस चैंलेज को सबसे पहले पूरा किया। इसके बाद अब ऋतिक रोशन ने भी खेल मंत्री के फिटनेस चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया। ऋतिक ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था जिसमें ऋतिक साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ऋतिक इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद ट्रोल हो गए।
सेफ्टी का ख्याल न रखते हुए ऋतिक  रोशन सेल्फी लेते हुए साइकिल चला रहे हैं, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सड़कों पर फिटनेस मंत्र देते ऋतिक के इस वीडियो की एक यूजर ने मुंबई पुलिस से भी शिकायत की।
विज्ञापन

 
ऋतिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इस पहल पर मुझे गर्व हो रहा है। ऋतिक ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करने का संदेश भी दिया है। ऋतिक के बाद विराट कोहली ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने पीएम मोदी समेत कई लोगों को चैलेंज दिया है।

आपको बता दें कि राठौड़ ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वह देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं। यह चैलेंज विश्व योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें