फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने वरुण, सान्या और रोहित के साथ संस्कारी अंदाज में मनाई नवरात्रि, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Sep 2025 11:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Navratri In Sanskari Style: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने पारंपरिक अंदाज के साथ नवरात्रि के उत्सव की शुरुआत की। आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी एक खास झलक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने नवरात्रि का उत्सव पारंपरिक अंदाज में शुरू किया और इसकी तस्वीरें साझा कीं। उनके साथ उनकी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सह-कलाकार वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी नजर आए।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के अपने को-स्टार्स के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वरुण, रोहित, सान्या और खुद जान्हवी पारंपरिक स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी नवरात्रि संस्कारी स्टाइल।' पहली तस्वीर में सभी साथ में पोज देते दिखे। बाती तस्वीरों में जान्हवी अकेले और वरुण और सान्या के साथ मुस्कुराते हुए नजर आईं।
विज्ञापन

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के बारे में
हाल ही में फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का रोमांटिक गाना 'तू है मेरी' रिलीज हुआ, जिसे सचेत-परंपरा ने गाया और बनाया, जबकि बोल कौसर मुनीर ने लिखे। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2 अक्तूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Manika Vishwakarma: 'अयोध्या की रामलीला' को लेकर उत्साहित मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका, साझा किया अपना अुनभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें