फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manika Vishwakarma: 'अयोध्या की रामलीला' को लेकर उत्साहित मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका, साझा किया अपना अुनभव

Thu, 25 Sep 2025 11:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayodhya Ki Ram Leela: 'अयोध्या की रामलीला' शुरू हो चुकी है। सितारों से सजी रामलीला में माता सीता, भगवान राम और भगवान परशुराम की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने अपना अनुभव साझा किया।
 
विज्ञापन
'अयोध्या की रामलीला' - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अयोध्या की रामलीला' में कई फिल्मी सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा ने माता सीता का किरदार, तो वहीं पुनीत इस्सर ने भगवान परशुराम का किरदार निभाया है। अब इन सितारों ने अपने किरदारों को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।
विज्ञापन

मनिका विश्वकर्मा
मिस यूनिवर्स इंडिया, मनिका विश्वकर्मा, जो 'अयोध्या की रामलीला' में मां सीता की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ANI से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि मैंने पहली बार अभिनय किया है और वह भी इतने प्रतिष्ठित मंच पर। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या आना एक अद्भुत अनुभव है। मैं जल्द ही प्रभु राम के दर्शन करूंगी।'    

पुनीत इस्सर
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान परशुराम की भूमिका अभिनेता पुनीत इस्सर निभा रहे हैं। उन्होंने ANI से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे भगवान परशुराम का किरदार निभाने का मौका दिया। सनातन धर्म की सेवा में ये मेरा छोटा सा योगदान है।'
विज्ञापन

राहुल भूचर
अयोध्या की रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभा रहे अभिनेता राहुल भूचर ने ANI से कहा, '18-20 करोड़ लोग अपने घरों से टेलीविजन पर रामलीला देख रहे होंगे। मैं मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा का स्वागत करता हूं, जिन्होंने आज अपनी शुरुआत की, हम सभी को अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लेना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें