'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को हुआ इतना कारोबार
फिल्म की आज की कमाई की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 6.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। अंतिम आंकड़े सामने आने तक कलेक्शन में अभी और बढ़त दर्ज होगी। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.2 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'कांतारा चैप्टर 1' के आगे SSKTK की चमक फीकी
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' से हुआ। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' छप्परफाड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म न सिर्फ अपना बजट निकाल चुकी है, बल्कि चार दिनों में 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले चुकी है। हिंदी पट्टी में भी 'कांतारा 2' दमदार स्थिति में है और 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के कलेक्शन को प्रभावित किया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है।