फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSKTK Day 2 Box Office Collection: 'कांतारा चैप्टर 1' की दहाड़ से सहमी 'SSKTK', दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट

Fri, 03 Oct 2025 09:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इस गुरुवार थिएटर्स में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की। मगर, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। जानिए आज का कैसा प्रदर्शन रहा?
विज्ञापन
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस गुरुवार दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1', जिसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की खूब चर्चा हो रही है। दूसरी फिल्म इसके मुकाबले में आई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'। जान्हवी कपूर और वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन ठीकठाक शुरुआत की। जानिए दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है?

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने कल गुरुवार को ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। आज शुक्रवार को दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म का दूसरे दिन का कारोबार 3.62 करोड़ रुपये है। पहले दिन की तुलना में यह आधे से भी कम कलेक्शन है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
दो दिनों में इतना हुआ कलेक्शन
फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.87  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के सामने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दूसरे ही दिन बेदम हो गई है। बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म SSKTK को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस। फिल्म के लेखक शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की सनी (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सनी अपनी प्रेमिका अनन्या (सान्या मल्होत्रा) को पूरी ताकत से चाहता है, लेकिन… सरप्राइज। उसका प्रोपोजल रिजेक्ट हो जाता है। वहीं तुलसी (जान्हवी कपूर) भी अपने प्रेमी विक्रम (रोहित सराफ) से रिजेक्ट हो जाती है। अब अनन्या और विक्रम एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में खोए हुए प्यार को वापस पाने के लिए सनी और तुलसी मिलकर एक प्लान बनाते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें