फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर में भी देखिए सनी लियोनी की बोल्डनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ की कामयाबी के बाद एक बार फिर से सनी सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सबको चौंकाते हुए उसी छोटे पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर ली, जहां से उन्हें भारत के दर्शकों ने घर-घर में पहचाना था।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सनी इस साल के आखिर तक एक रियलिटी शो की मेजबानी करती नजर आएंगी। जी हां, ‘बिग बॉस-5’ से लोकप्रिय होने वाली यह पोर्न अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की जगह लेने जा रही हैं।

करेंगी शो की एंकरिंग

वह ‘एमटीवी स्प्लिटविला’ के नए शो की मेजबानी करेंगी। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने से सनी और इस शो के प्रोड्यूसरों की बातचीत चल रही थी, लेकिन सनी की फीस बहुत मोटी थी।

आखिरकार ‘रागिनी’ की कामयाबी के बाद शो के निर्माता उन्हें यह पैसा चुकाने के लिए राजी हो गए। उल्लेखनीय है कि यह शो युवाओं में लोकप्रिय है और इसमें दिखाए जाने वाली बातों में काफी ‘मसाला’ भी होता है।
विज्ञापन

मिलेगा सनी की इमेज का फायदा

सनी की इमेज का इस शो फायदा मिलेगा, निर्माता यह बात अच्छे से जानते हैं। वैसे सनी ने अभी शो की शूटिंग की तारीखें नहीं दी हैं क्योंकि इस समय उनके पास फिल्मों के भी ढेर सारे प्रस्ताव हैं और वह उन पर भी विचार कर रही हैं।

वैसे इस वक्त वह फिल्म ‘टीना और लोलो’ की शूटिंग भी कर रही हैं। सनी के करीबी सूत्रों के अनुसार वह फिल्मों से जो वक्त बचेगा वही टीवी शो के लिए देंगी। उनकी प्राथमिकता फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें