असल में यह पूरा मामला सनी लियोनी पर फिल्माए गए एक डियोड्रेंट के विज्ञापन का है। एक विज्ञापन में सनी लियोनी लोगों को संबोधित करके कहती हैं कि कोई भी उनके साथ डेट पर जा सकता है बशर्ते वह उस कपंनी का परफ्यूम लगाकर आया हो। यह विज्ञापन पहले अलग तरीके से आ रहा था। अब इसका कलेवर बदल दिया गया है। जाहिर है कि आपकी यह जानने की इच्छा होगी ही कि सनी लियोनी के साथ डेट पर जाने का आसान तरीका क्या हो सकता है।
आदिवासी भी बनेंगी सनी लियोनी
सनी लियोनी से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर यह है कि वह अब अपने बदले लुक में दिखेंगी। सुनने में आया है कि अब वह इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक (आईआईजेएम) में सुमित साहनी के ज्वेलरी ब्रांड 'अपाला' को रैंप पर प्रस्तुत करने जा रही हैं।
वह सुमित का नवीनतम ज्वेलरी संग्रह रॉयल ट्राइब पहनेंगी और इसके लिए एक आदिवासी रानी का अवतार धारण करेंगी। सनी आईआईजेएम में अपाला के लिए शोस्टॉपर बनने से रोमांचित हैं।
प्रयोग करेंगी अपने लुक पर
सनी ने इस पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं पहली बार अपने लुक के साथ पूरी तरह प्रयोग करने और एक शाही आदिवासी रानी में तब्दील होने जा रही हूं, जो मेरी छवि से हटने की एक मिसाल होगी। यह मुझे स्वाभाविक रूप से शाही और गंवई अहसास कराने जा रहा है।"
संस्कृत में 'अपाला' का मतलब होता है 'सबसे खूबसूरत' इसके बारे में सुमित का विचार है, "यह दृढ़विश्वास और उस रूप के बारे में है, जो ठाठ को प्रस्तुत करता है।"