फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने पूर्व विश्व सुंदरी के बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में नंबर एक बन चुकी सनी लियोनी ने अचानक एश्वर्या राय के तारीफों के पुल बांधे हैं। अपनी वाली फिल्म 'लीला' से बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार सनी लियोनी एक इंटरव्यू में मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय को खुब सराहा।
विज्ञापन


'एक पहेली लीला' के प्रमोशन के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी लियोन ने कहा कि, ऐश्वर्या बहुत काबिल और समझदार एक्ट्रेस हैं। वह इतनी बेमिसाल हैं कि मुझे लगता है कि मेरी डांसिंग और एक्टिंग स्किल्स उनसे आधी हैं।' सनी लियोनी इस फिल्म में एश्वर्या के 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'ढोली तारो' में डांस करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

सरोज खान के इशारे पर नाचती नजर आएंगी सनी

सनी लियोनी ने कहा, जब मैंने 'ढोली तारो' गाने का वीडियो देखा, इस वीडियो में ऐश्वर्या के डांस को देखकर मैं हैरान हो गई। क्योंकि उन्होंने इस गाने में बेहतरीन डांस किया है। मैं असल में डर गई कि क्या मैं ऐसा डांस कर पाऊंगी।

फिल्म में इस गाने के अलावा सनी फिल्म में सेमी क्लासिकल गाने पर भी डांस करती नजर आएंगी। इस गाने को जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। इस साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को बॉबी खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें