फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर दिखेंगे 'मफलरमैन' अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सफर पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म थिएटर में रिलीज होने जा रही है। इसके लिए बकायदे फिल्ममेकर्स ने क्राउड फंडिंग के जरिए तकरीबन 10 लाख की राशि भी जुटा ली है। फिल्म जून तक थिएटर में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार इसको 'शिप ऑफ थेसिस' के निर्देशक आनंद गांधी ने बनाया है। वहीं खुशबू रंका और विनय शुक्ला इसका निर्देशन किया हैं। इस फिल्म में 'आप' के अरविंद केजरीवाल के अलावा योगेंद्र यादव, संतोष कोली और सौरभ भारद्वाज से बातचीत भ्ाी नजर आएगी।

दिखेगा अब तक का राजनीतिक सफर

इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में दिल्ली में हुए हालिया इलेक्शन में भारी बहुमत से होनेवाली 'आप' की जीत नहीं दिखाई देगी। बल्कि इससे पहले के राजनीतिक सफर को इसमें दिखाया गया है।

यह फिल्म साल 2012 में निर्भया कांड के बाद उठे आंदोलन और 'आप' के पार्टी निर्माण से लेकर साल 2013, दिसंबर में हुए इलेक्शन में पार्टी की जीत पर आधारित है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

केजरीवाल पर बनी 'प्रपोजिशन फॉर अ रिवॉल्यूशन' नाम की इस फिल्म को डॉक्युमेंट्रीबुशन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में कई अवॉर्ड ‌मिल चुके है। वहीं इसको कई क्रीटिक्स ने भी सराहा है।

इस डॉक्युमेंट्री में एक क्रांतिकारी पॉलिटिशन के तौर पर केजरीवाल को दिखाया गया है। साथ ही अन्ना आंदोलन के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के गठन की कहानी को भी फिल्माया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें