फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी दिखेंगी बड़े पर्दे के 'ट्रिपल एक्स' में

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की हॉट हीरोइन सनी लियोनी इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त हीरोइनों में से एक हो गईं हैं। साथ ही वह एकता कपूर के बैनर की फिल्मों  की सबसे पसंदीदा हीरोइन बनी हुई हैं।
विज्ञापन


खबर है कि फिल्मों और धारावाहिकों की निर्माता एकता कपूर सनी लियोनी को लेकर 'ट्रिपल एक्स' नाम की फिल्म बनाने जा रही है। फिल्म को लेकर और कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भी एकता की पसंदीदा सनी लियोनी मुख्य किरदारों में होंगी।

'ट्रिपल एक्स' होगी एक मिस्ट्री फ़िल्म

एकता कपूर और रामगोपाल वर्मा की जुगलबंदी होते-होते रह गई है। एकता के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स' का निर्देशन पहले रामगोपाल वर्मा करने वाले थे लेकिन अब इसे सुजॉय घोष निर्देशित करेंगे। ये एक मिस्ट्री फ़िल्म होगी।

सुजॉय, इससे पहले विद्या बालन को लेकर 'कहानी' जैसी कामयाब फ़िल्म बना चुके हैं। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जब एकता से रामगोपाल वर्मा को बदलने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर एकता बना रही फ़िल्म

एकता कपूर मशहूर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन के जीवन पर फ़िल्म बना रही हैं। इसी के सिलसिले में इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था।

एकता इससे पहले मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर 'द डर्टी पिक्चर' बना चुकी हैं। तब सिल्क स्मिता के परिवार ने इस फ़िल्म पर ख़ासी आपत्ति जताई थी। इस बार एकता फूंक-फूंक कर क़दम रखना चाहती हैं।
विज्ञापन

फिल्म के लिए नहीं हुआ हीरोइन का चयन

एकता कपूर ने कहा कि "ऐसी फ़िल्में बनाते समय बहुत सावधान रहना पड़ता है। कलाकार भी कई तरह के सवाल पूछते हैं। हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी भी विवाद से दूर रहें।"

मोहम्मद अज़हरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे हैं लेकिन साल 2000 में उनका नाम कथित तौर पर मैच फ़िक्सिंग में आने की वजह से उनके क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा।

एकता कपूर ने अज़हर के बारे में कहा, "मैं एक लिजेंड पर फ़िल्म बना रही हूं, जो हीरो भी है, विलेन भी और विक्टिम भी।" फ़िल्म में अज़हरुद्दीन की केंद्रीय भूमिका इमरान हाशमी निभा रहे हैं। फ़िल्म के लिए अभी हीरोइन का चयन नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें