फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सनी लियोनी 'मिस्टर इंडिया' पर हुईं फिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी अपनी एक्टिंग के अलावा बॉलीवुड में अपने कामों के लिए ज्यादा चर्चित रहती हैं। अब उन्हें बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' भा गए हैं। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया।  
विज्ञापन


यूं तो अनिल कपूर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन सनी लियोनी की तारीफ पर बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अनिल कपूर भी सनी लियोनी की फिल्म वननाइट स्टैंड की शूटिंग के सेट पर पहुंच गये। सनी लियोनी अनिल कपूर को देखकर बेहद खुश हुईं और उनके गले लग गईं। इसके बाद दोनों स्टार्स ने फोटो सेशन भी कराया।
विज्ञापन

अनिल कपूर अपने टीवी शो के अगले भाग में व्यस्त

कल अपना 58वां जन्मदिन मना चुके अनिल कपूर अपने टीवी शो 24 के दूसरे भाग के निर्माण में व्यस्त हैं। इस शो में अनुपम खेर भी उनके साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड में अपने जीवन के करीब 35 साल व्यतीत करने के बाद आज भी अनिल कपूर इस इंडस्ट्री में चर्चित एक्टरों में से एक हैं। सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी अनिल कपूर काफी सक्रिय हैं।

अनिल कपूर ने अपने 35 साल के कैरियर में बेहतरीन फिल्में की जिनमें मेरी जंग, मिस्टर इंडिया, कर्मा, राम लखन, रखवाला, परिंदा, किशन कन्हैया, घर हो तो ऐसा, जमाई राजा, लम्हे, बेटा, मिस्टर आजाद, त्रिमूर्ती, दीवाना मस्ताना, बीवी नंबर वन, मन, पुकार, ताल, हमारा दिल आपके पास है, वेलकम, रे, नो प्रॉब्लम, रेस 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल अनिल कपूर अपनी टीवी सीरिज़ 24 के पहले भाग को मिले बेहतरीन रिस्पॉंस से खुश होकर, इसके दूसरे भाग को बनाने की तैयारी में हैं। अनिल कपूर का कहना है कि वो इस इंडस्ट्री से हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें