फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को उनके पति ने दिया बड़ा गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में सनी लियोनी ने आते ही कई बड़े नियम बदल डाले हैं। इसी खुशी में सनी लियोनी को अपने पति डेनियल वीबर की ओर से मुम्बई के लिए क्रिसमस और नए साल का एक बड़ा गिफ्ट मिला है।
विज्ञापन


वीबर ने उन्हें सफेद रंग की बीएमडब्लू कार गिफ्ट की है। सनी लियोनी ने वीबर को थैंक्स कहते हुए अपनी नई कार की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

सनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सेंटा डेनियल वीबर ने मुझे मुंबई के लिए कार गिफ्ट की है। वीबर ने कुछ महीने पहले भी सनी को एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार तोहफे में दी थी। वैसे सनी लियोनी इन दिनों 'मस्तीजादे' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

श्रेया सरन ने बच्चों साथ मनाया क्रिसमस

बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन श्रेया सरन ने क्रिसमस के मौके पर खुशियां बांटने के लिए बच्चों के साथ एंज्वाय किया। श्रेया एक एनजीओ में सेंटा के लिबास में पहुंची। इस मौके पर श्रेया ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए।

श्रेया को पहली बार 2001 में एक म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला, उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया, जिसके बाद वो साउथ की टॉप हीरोइनों में से एक बन गईं।

श्रेया ‘तुझे मेरी कसम’ श्रेया की पहली हिंदी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम, शुक्रिया, बाबुल, आवारापन, मिशन इस्तांबुल, एक-द पावर ऑफ वन, ना घर के ना घाट के, गली गली में चोर है, जिला गाजियाबाद जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें