फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: सनी लियोनी के साथ हुआ धोखा, किसी ने अभिनेत्री के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लिया कर्ज

Fri, 18 Feb 2022 01:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sunny leone with family - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

अभिनेत्री सनी लियोन धोखाधड़ी औऱ ठगी का शिकार हो गई हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल 2,000 रुपये का कर्ज लेने के लिए किया है। जिसके बाद उनका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो गया है। उन्होंने इंडिया बुल्स सिक्योरिटीज पर मदद न करने का भी इलजाम लगाया।

विज्ञापन

इस पोस्ट को किया डिलीट
सनी लियोन ने लिखा, "कुछ बेवकूफों ने 2000 रुपये का कर्ज लेने के लिए मेरे पैन का इस्तेमाल किया और मेरे सिबिल स्कोर को एफकेसी किया और इंडिया बुल्स सिक्योरिटी लिमिटेड इस मामले में मेरी कोई मदद नहीं कर रहा है। भारत कैसे इसकी अनुमति देता है?” ट्वीट के कुछ समय बाद कंपनी ने अभिनेत्री से संपर्क कर उनकी परेशानी का समाधान किया, जिसके बाद सनी ने अपने ट्वीट्स को डिलीट कर एक अन्य ट्वीट किया।



धन्यवाद...
अभिनेत्री ने एक और ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया था कि इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज लिमिटेड और इंडियाबुल्स होम लोन ने उनके मुद्दे को तुरंत हल कर दिया है। अभिनेत्री ने लिखा “धन्यवाद इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज लिमिटेड एंड इंडियाबुल्स होम लोम।इस मामले को तेजी से हल करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह फिर कभी नहीं होगा। मुझे पता है कि आप उन सभी लोगों का ध्यान रखेंगे जिन्हें ऐसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। कोई भी खराब सिबिल से निपटना नहीं चाहता !!!"

विज्ञापन

अन्य शिकायत...
सनी लियोन के ट्वीट के बाद से ही उनकी वॉल पर कई अन्य लोग भी अपनी शिकायत करने लगे हैं। कई शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि उनकी क्रेडिट रिपोर्ट में उन ऋणों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें उन्होंने कभी लिया ही नहीं। इसके अलावा उन्हें संग्रह एजेंटों द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनके क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो रहे हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें