फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bachchan Pandey Trailer: बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज, पहली बार अक्षय कुमार का दिखा खतरनाक लुक

Fri, 18 Feb 2022 12:32 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Bachchan Pandey Trailer Released: अक्षय कुमार और कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
bachan pandey official trailer - फोटो : Youtube grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहली बार है जब अक्षय का इतना खतरनाक लुक देखने को मिला है। फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन


साजिद नाडियाडवाला का है जन्मदिन
आज फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला का जन्मदिन है। इसलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली… इस बार #BachchhanPaandey ला रहे हैं। होली पे गोली !!

ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। जिसमें खिलाड़ी कुमार जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जैकलीन और अक्षय रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन




 

फिल्म में अक्षय कुमार का लुक - फोटो : Social Media
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में अक्षय कुमार गुंडे की भूमिका में है। वहीं कृति सेनन एक फिल्म निर्माता हैं, जो बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहती है। इसलिए वे दोस्त अरशद वारसी का मदद के लिए कहती हैं। अरशद उन्हें गुंडे पर फिल्म बनाने से मना करते हैं। वे कृति से कहते हैं कि 'रावण है वो जिसका दिल और आंख दोनों पत्थर का है। ट्रेलर में अक्षय के डायलॉग 'मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं' ने उनके खतरनाक लुक को और दमदार बना दिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी गुरुजी की भूमिका में हैं। वहीं जैकलीन फर्नांडिस बच्चन पांडे की प्रेमिका सोफी के किरदार में हैं, जिसे बच्चन पांडे ने मार दिया है। 
विज्ञापन

बच्चन पांडे का ट्रेलर आउट - फोटो : Social Media
अक्षय ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर
इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा था ' दो अलग लोग, एक जमीन तो दूसरा आसमान जब यह एक हो जाए तो होगा क्या ?' वहीं अक्षय ने गुरुवार को भी कृति सैनन के साथ एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया था। जिसमें कृति उनके साथ बाइक पर नजर आ रही हैं। उसमें अक्षय ने लिखा कि बच्चन पांडे के नजर के तीर और @Kriti Sanon की होली पे गोली।पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में वो कई शेड्स के कैरेक्टर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें