फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के टॉपलेस फोटो से हुआ बवाल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की बोल्डगर्ल सनी लियोनी के टॉपलेस फोटो से बवाल हो गया है। सनी लियोनी अपनी फिल्म 'लीला एक पहेली' के प्रोमोशन के लिए सूरत गई पहुंची थीं कि एक स्थानीय व्यक्ति ने सनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी कि उनके आने से शहर में बवाल हो गया है।
विज्ञापन


असल में शहर में सनी के होने से अव्यवस्था फ़ैल गई। जिसका कारण था पिछले साल सूरत में डायमंड मर्चेन्ट्स द्वारा आयोजित पार्टी से सनी की एक टॉपलेस फोटो लीक होना बताया जा रहा है। इसको लेकर कई तरह की खबरें उड़ती रहीं।

बदलनी पड़ी सनी लियोनी के इवेंट की जगह

खबर है कि "इवेंट को एक फाइवस्टार होटल से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। सनी पहले मुंबई से बरोडा फ्लाइट से और फिर वहां से सूरत गाडी से पहुंची। इसके बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए शो के आयोजन कर्ताओ ने अंतिम क्षण में इवेंट की जगह बदल दी और फाइव स्टार से बदलकर किसी और जगह व्यवस्था कर दी।"

​उस वक्त सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर, उनके सह-कलाकार जय भानुशाली और फिल्म के निर्देशक बॉबी खान भी थे। ​​इसी बीच वहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने सनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

अव्यवस्‍था फैलने का क्या है कारण

सनी के कारण इस अव्यस्था के फैलने का कारण पिछले साल अप्रैल में सनी की एक टॉपलेस फोटो का वायरल होना बताया जा रहा है। यह फोटो सूरत के ही एक हीरे के व्यापारी द्वारा होस्ट की गई पार्टी से लीक हुई थी।

हालांकि बाद में खबर आई कि यह फोटो 2012 में एक डायमंड कम्पनी द्वारा आयोजित पार्टी की थी जो मकाउ में हुई थी और इसमें सूरत के भी कई हीरे व्यापारियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर इस बात को फिर क्यों उठाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें