रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। वह अपनी फिल्म 'उड़नछू' में दो-दो हसीनाओं से इश्क फरमाते नजर आएंग। गौतम गुलाटी की यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी।
उनके साथ इस फिल्म में दिलीप कुमार की पोती साइशा सहगल और फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' फेम ब्राजीलियन मॉडल ब्रूना अब्दुल्ला नजर आएंगी। फिल्म में मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा भी हैं।