पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी पिछले काफी समय से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन 'एक पहेली लीला' में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता रजनीश दुग्गल ने उनकी जमकर तारीफ की है।
रजनीश दुग्गल का कहना है कि सनी लियोनी ईमानदार और मेहनती हैं। वह हर सीन और गानें पर बहुत ध्यान देती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, रजनीश ने बताया कि वो और सनी एक बार फिर से फिल्म 'बेईमान लव' में साथ काम कर रहे हैं। जो कि एक रोमांटिक फिल्म है।
रजनीश दुग्गल ने इस साल आई फिल्म 'लीला एक पहेली' में सनी के साथ काम किया था, जिसमें दोनों के कई अतरंग सीन थे। बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों के साथ झगड़े पर भी रजनीश ने अपनी राय जाहिर की है।