फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के 'वन नाइट स्टैंड' को गंभीरता से लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न स्टार सनी लियोनी लोगों के मन में अपनी छवि बदलने की कोशिश तो कर रही हैं लेकिन उनकी फिल्में कुछ और ही कह रही हैं। सनी की अगली फिल्म वन नाइट स्टेंड (किसी के साथ एक रात बिताना) का नाम घोषित होने के साथ लोगों के होठों पर मुस्कान बिखरने लगी है।
विज्ञापन


जानकार कह रहे हैं कि एक तरफ सनी इमेज बदलने की बात कर रही हैं दूसरी तरफ ऐसी फिल्म कर रही हैं। अतः इमेज कैसे बदल पाएगी? लेकिन इस फिल्म की निर्देशक जैस्मीन डिसूजा का कहना है कि फिल्म के नाम से आप जो भी समझें, परंतु इसका विषय संवेदनशील है। यानी इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

जैस्मीन फिल्म बॉस के निर्देशक एंथोनी डिसूजा की पत्नी हैं। जैस्मीन के अनुसार, ‘मेरी फिल्म का विषय दिल को छूने वाला है और यह लिंगभेद के मुद्दे को लेकर बातें करेगी। फिल्म में दिखाया जा रहा है कि कैसे यह समाज स्त्रियों और पुरुषों के मुद्दे पर अलग-अलग मानदंड रखता है।
विज्ञापन

ये नाइट स्टैंड का वो मामला नहीं है?

सच तो यह है कि लोग वन नाइट स्टेंड को लेकर जो सोचते हैं, यह फिल्म वैसी है ही नहीं।’ जैस्मीन का मानना है कि वह इस मुद्दे को बहुत ही खूबसूरती के साथ निभा सकेंगी क्योंकि ऐसे विषय को कोई महिला निर्देशक ही पूरी संवेदना से छू सकेगी।

जबकि पुरुष निर्देशक का ध्यान दूसरी तरफ भटक जाएगा। परंतु सनी लियोनी जैसी अभिनेत्री के होने पर कोई फिल्म सेक्सी दृश्यों से कैसे बची रह सकती है? इस पर जैस्मीन का कहना है कि ऐसे दृश्य फिल्म का हिस्सा होंगे। उन्हें जबर्दस्ती नहीं ठूंसा जाएगा।

जैस्मीन के मुताबिक, ‘सनी की एक खास छवि है और दर्शक उन्हें उस तरह से देखना चाहते हैं। फिल्म का टाइटल ही आपको बताता है कि इसमें क्या क्या हो सकता है, लेकिन इसमें हम जो भी दिखाएंगे वह पटकथा और कहानी की मांग के मुताबिक होगा।’
विज्ञापन

सनी फिट बैठती हैं रोल में

जैस्मीन मानती हैं कि उन्होंने सनी को उनकी छवि देखते हुए लिया और वही इसमें फिट भी बैठती हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर तक शुरू होने जा रही है। इस वक्त सनी थाइलैंड में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सनी के बारे में जैस्मीन की राय है, ‘वह स्क्रीन पर जैसी दिखती हैं वैसी नहीं हैं। वह बहुत शानदार इंसान हैं और उनके जीवन मूल्य बहुत ऊंचे हैं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आएगा।’ वैसे जैस्मीन ने अभी फिल्म का हीरो तय नहीं किया है।

वह एकाध हफ्ते में तय हो जाएगा। जैस्मीन इस बात को नहीं मानतीं कि महिला फिल्म निर्देशकों के लिए बॉलीवुड में सफल होना कठिन है। वह कहती हैं, ‘मैं नर्वस नहीं हूं। मेरा काम बॉक्स ऑफिस पर बोलेगा।’ निश्चित ही शीर्षक जाने के बाद दर्शकों को सनी का इंतजार बेसब्र बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें