फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम साइकिल पर यूं घूमें अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ऑफ ज्वॉय कोलकाता की जिन गलियों से दशकों पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने कैरियर की शुरुआत की थी आज फिर वह उसी शहर लौट आए हैं। रविवार को लोगों ने जब बिग बी को ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग इलाके में साइकिल चलाते देखा तो चौंक गए।
विज्ञापन


दरअसल अमिताभ बच्चन सुजीत सरकार की आने वाली फिल्म पीकू के लिए शूटिंग कर रहे हैं। बाप-बेटी के रिश्ते पर रोशनी डालती इस फिल्म में अमिताभ की बेटी के किरदार में दीपिका पादुकोण हैं। बिजनेस डिस्ट्रिक्ट होने के कारण सामान्य तौर पर व्यस्त रहने वाला बीबीडी बाग का यह इलाका आज रविवार होते हुए भी शूटिंग के कारण चहल-पहल से भरपूर था।

विज्ञापन

पहली नौकरी कोलकाता में

मालूम हो कि मुंबई में बॉलीवुड जाने से पहले अमिताभ बच्चन ने पहली नौकरी कोलकाता में ही की थी। कोलकाता पहुंचते ही उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया ‘इन पीकू लैंड’। ट्वीट में आगे कहा, ‘एयरपोर्ट से आते वक्त रास्ते में कई सारी यादें ताजा हो गईं। अगले कुछ दिनों में कुछ और यादें ताजा होंगी।

कोलकाता हमेशा मेरे दिल में रहेगा। इस शहर का मेरी जिंदगी में खास जगह है... सिटी ऑफ ज्वॉय आपको बौद्धिक क्षमता और जुनून के लिए हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है।’

अमिताभ ने रेड रोड पैलेस में भी कुछ दूर तक साइकिल चलाई। सिर पर बड़ी सी टोपी, तोंद निकाले हुए, गुलाबी कुर्ते और नीले स्वेटर के फिल्म के गेट अप में पहुंचे बिग बी की तस्वीर खींचने के लिए सड़क के दोनों किनारे फोटोग्राफरों की भीड़ लगी हुई थी। विक्की डोनर और मद्रास कैफे जैसी सफल फिल्म बना चुके सरकार के शूटिंग शुरू करते ही सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें