सनी लियोनी के फैंस के लिए एक खास खुशखबरी है। लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी पड़ी उनकी फिल्म मस्तीजादे को रिलीज की इजाजत मिल गई है। सेक्स कॉमेडी पर बेस्ड उनकी फिल्म 'मस्तीजादे' अगले साल एक मई को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी फिल्म के लीड स्टार वीर दास ने ट्विटर पर दी है। इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ एक्टर तुषार कपूर और वीर दास नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सनी का नाम लैला रखा गया है और वो अपने ही अंदाज में इस पर दिखेंगी।
फिल्म के एक्टर वीर दास का ट्वीट
Yeah! #Mastizaade releases on May 1st! Hide your kids, prepare your senses :-) Get ready @RangitaNandy @zmilap @SunnyLeone @TusshKapoor— Vir Das (@thevirdas) January 14, 2015