फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ी फिल्में देकर भी क्यों प्रोड्यूसरों के घर के चक्कर काट रही हैं कंगना?

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कुछ समय में कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइन के रूप में उभर कर सामने आई हैं। सफलता के साथ उनकी महत्वाकांक्षाएं भी सबको मालूम चल गई हैं। कंगना ऐक्टिंग के साथ फिल्मी राइटिंग और निर्देशन भी करना चाहती हैं। कंगना ने इनके कोर्स विदेश जाकर किए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर है कि कंगना ऐक्टिंग की सफलता को लगे हाथ राइटिंग और डायरेक्शन में भी भुना लेना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि कंगना ने एक स्क्रिप्ट् तैयार की है और उसके लिए प्रोड्यूसर की तलाश में हैं।

अब निर्माताओं को उनकी ऐक्टिंग पर तो भरोसा है। लेकिन लेखन और निर्देशन संदिग्ध हैं। क्योंकि कंगना का यह काम कभी सामने नहीं आया।
विज्ञापन

फिल्म निर्देशन का पुराना शौक है कंगना को

कंगना ने अपनी महत्वकांक्षाओं को कभी छुपाया नहीं। अमेरिका जाकर उन्हें स्क्रिप्ट राइटिंग और फिल्म डायरेक्शन के कोर्स किए। सूत्रों का कहना है कि क्वीन की सफलता से पहले कंगना अमेरिका जाकर अपने एक दोस्त के साथ एक फिल्म डायरेक्ट करने तैयारियां कर चुकी थीं। तभी अचानक मिली सफलता से वह बॉलीवुड में ऐक्टिंग करने के लिए रुक गईं।

मीडिया में कंगना के करीबियों के हवाले से बताया जा रहा है कि उनकी लिखी फिल्म हीरोइन प्रधान है, परंतु उन्हें कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा है।वैसे कंगना ने इन बातों का खंडन किया है कि उनकी कोई स्क्रिप्ट तैयार है, जिसके लिए वह निर्माता ढूंढ रही हैं।

मीडिया में आए कंगना के दावे के अनुसार यह सब अफवाहें हैं और 2017 तक उनके पास ऐक्टिंग से ही फुर्सत नहीं है। ऐसे में वह निर्देशन कैसे कर सकती हैं? खैर, सच जो भी है आज नहीं तो कल सामने आ ही जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें