फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: सनी लियोनी ने धर्मा-यशराज फिल्म्स संग की एडल्ट फिल्मों की तुलना, बोलीं- दोगुनी मेहनत से किया काम

Sat, 15 Jul 2023 04:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्लेयर के साथ काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने में उन्हें समय लगा ,लेकिन वह इसे सफलतापूर्वक कर पाईं।
विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी किए हैं। एक्ट्रेस कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी एडल्ट  फिल्मों में काम करती थीं, जिसके बारे में अभिनेत्री कई बार इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे कर चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह एडल्ट फिल्मों के धर्मा और यश राज प्रोडक्शन के साथ काम करती थीं।

विज्ञापन

 

सनी लियोनी - फोटो : insta

जी हां, एक साक्षात्कार के दौरान सनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्लेयर के साथ काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने में उन्हें समय लगा ,लेकिन वह इसे सफलतापूर्वक कर पाईं। उन्होंने एडल्ट फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस इंडस्ट्री के बड़े से बड़े दिग्गज के साथ काम किया है। उन्होंने इनकी तुलना बॉलीवुड के धर्मा और यश राज से की है। खास बात यह है कि भारत में अभी तक उन्होंने इन दोनों ही फिल्म प्रोडक्शन के साथ काम नहीं किया है।


 

सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी ने आगे कहा, "मेरे एडल्ट फिल्मों के करियर के दौरान सबसे अच्छी बात यह थी कि मैंने बड़े से बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया था, जब मैं बेस्ट कहती हूं, तब मैं उनकी तुलना भारत के धर्मा और यश राज के साथ कर सकती हूं। मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को मिलती थी। इसमें सब कुछ विस्तार से लिखा होता था। वह जो चाहते थे, वह मुझे करना पड़ता था। जो मैं चाहती थी, वह उन्हें देना होता था। मैंने हमेशा एक बात का ध्यान रखा कि मेरा कभी एडवांटेज ना लिया जाए।"

Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पकंज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर

विज्ञापन

सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस विक्रम भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अनामिका' डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'ओह माय घोस्ट' में नजर आने वाली हैं।बता दें कि सनी लियोनी की फिल्म कैनेडी कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रीमियर की गई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

यह भी पढ़ें- Vijay Verma: फैशन सेंस के मामले में इस सुपरस्टार को कॉपी करते हैं विजय वर्मा, कहा- मैं उनकी स्टाइल पर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें